फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pm awas scheme, 2 thousand families

दो हजार परिवारों की कैसे निकलेगी बरसात?

Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
pm awas scheme, 2 thousand families
Aawas Yojana.JPG - फोटो : Aawas Yojana.JPG
ललितपुर। शहर के करीब दो हजार परिवारों के सामने बरसात का मौसम निकालना दुश्वार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बनाए जा रहे आवास अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बरसात का मौसम आने से पहले पक्षी भी अपने घौंसले तैयार कर लेते हैं, लेकिन शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण की गति बेहद सुस्त है, जिससे करीब दो हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी नहीं हो पा रही है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो डूडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 13700 परिवारों को पहली किस्त जारी की गई है, जबकि दूसरी किस्त 11650 ही परिवारों को मिली है। इस तरह करीब दो हजार परिवारों के आवासों की अभी छत होना बाकी है। अब जब बारिश शुरू हो गई है तो निर्माण गति पकड़ने की जगह और सुस्त हो गया है। बारिश में बार-बार निर्माण कार्य को रोकना पड़ रहा है। यदि यही हाल रहा तो ऐसे परिवारों को बरसात खुले आसमान के नीचे निकालनी पड़ेगी।
विज्ञापन

-----
तीन किस्तों में दी जाती है राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को तीन किस्तों में धनराशि हस्तांतरित की जाती है। इसमें पहली किस्त 50 हजार रुपये आवास का फाउंडेशन तैयार होने पर, दूसरी किस्त 1.50 लाख रुपये छत डालने पर व तीसरी किस्त 50 हजार आवास के पूर्ण करने को दी जाती है, जिसमें रंगाई-पुताई व फिनिशिंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आवास निर्माण के लिए तीन किस्त में पैसा दिया जाता है। तीन किस्त निर्माण को ध्यान में रखकर दी जाती हैं। जिन लाभार्थियों ने प्रथम किस्त का काम पूरा कर लिया है, उन्हें दूसरी किस्त जारी कर दी गई है।
- राजीव कुमार शुक्ला, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed