फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Plastic waste management plant is going to be ready in Jakhaura

Lalitpur News: जखौरा में तैयार होने जा रहा है प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Thu, 01 Feb 2024 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste management plant is going to be ready in Jakhaura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जखौरा में कचरा निस्तारण के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार होने जा रहा है। पंचायती राज विभाग ने इस प्लांट की इमारत तैयार कर ली है। अब मशीनरी आनी बाकी है। यहां कचरे से प्लास्टिक के छोटे-छोटे दाने तैयार किया जाएंगे, जो सड़क निर्माण व भट्ठियों में प्रयोग किया जाता है।
ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन के कार्य चल रहे हैं। इसी योजना के तहत जखौरा ब्लाॅक मुख्यालय पर पंचायती राज विभाग ने 16 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की योजना तैयार की थी। जखौरा व उसके आसपास के सूखे कचरे को यहां एकत्रित किया जाएगा, साथ ही उसे रिसाइकिल कर उसमें जो प्लास्टिक होगा, उसके छोटे-छोटे दाने तैयार किए जाएंगे। यह प्लांट जिला पंचायत ने मॉडल के रूप में तैयार किया है। इसके बाद अन्य ब्लॉक मुख्यालयों पर भी ऐसे प्लांट तैयार किए जाएंगे। इससे कचरे का निस्तारण तो होगा ही, साथ ही ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

--------------
प्रत्येक ग्राम पंचायतों में किया जा रहा कचरे का निस्तारण
ग्रामीण इलाकों में कचरे के निस्तारण के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सोख पैड व गीले-सूखे कचरे के निस्तारण के लिए अलग-अलग गड्ढे बनाए जा रहे हैं। सूखे कचरे से निकली प्लास्टिक के निस्तारण के लिए यह प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जखौरा में प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट की इमारत बनकर तैयार हो गई है, मशीनरी आने वाली है। मशीनरी स्थापित करने के बाद इस प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed