{"_id":"60bd23f38ebc3e0bfc10ed4c","slug":"plantation-keep-enviroment-healthy-lalitpur-news-jhs1965175117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संतुलन को पर्यावरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संतुलन को पर्यावरण जरूरी
विज्ञापन
मड़ावरा वन रेंज में पौधरोपण करते वन कर्मी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/पाली/मड़ावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलावन में प्रतीकात्मक पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है।
राज्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम 5 पौधों को लगाने व उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उप प्रभागीय वनाधिकारी जेडी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी महरौनी मु. कमर, क्षेत्राधिकारी पुलिस महरौनी, ग्राम प्रधान नितेन्द्र कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री जे0डी0सिंह, अन्य ग्रामीण एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।
पाली तहसील परिसर में एसडीएम अविनाश त्रिपाठी व तहसीलदार अभिषेक कुमार ने पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। तहसीलदार अभिषेक कुमार ने कहा कि पौधों के कटान की वजह से भूजल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। तहसील परिसर में 100 पौधे लगाए। इस मौके पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार, रजिस्टार कानूनगो विनोद कुमार मिश्रा, रामबाबू तिवारी, संजीव चौरसिया, विष्णु शंकर शुक्ला, विश्वनाथ, लेखपाल राजेंद्र सिंह, उमेश सोनी, विजय प्रताप, सिंह कलीम, वेग नरोत्तम, विश्वकर्मा मांगीलाल, कुशवाहा बबेले, ध्रुव पुरोहित, मनीष तिवारी, अखिलेश तिवारी, इमरत पटेल, मुंशी नरेंद्र यादव, महेश कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, धर्मेंद्र अहिरवार, अमीन भागवत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए। इस दौरान थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय समेत विभिन्न पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधरोपण से महत्वपूर्ण कार्य रोपे गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी सेवा किया जाना है। वहीं, वनविभाग के तत्वावधान में मड़ावरा रेंज में मड़ावरा ग्राम प्रधान गौरीशंकर सोनी के आतिथ्य एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी एमआई खान की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। इस दौरान तमाम वनकर्मी मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे
तालबेहट। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में कई शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में पौधे रौपे गए। विद्युत सब स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अक्षय वर्मा, अवर अभियंता विनय साहू, बंटी लिटौरिया, विवेक खरे की मौजूदगी में लगभग एक दर्जन पौधे लगाए गए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि पौधों के रोपण से अधिक उनकी परवरिश करना महत्वपूर्ण कार्य है। वहीं नगर के माताटीला रोड़ स्थित दीप कैम्ब्रिज एकेडमी में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रजाति के लगभग दो दर्जन पौधे लगाए गए। प्रबंधक रानी देवी, संदीप, विनोद, कृष्णा, ऊषा, अंकिता का योगदान रहा। जल संस्थान कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यरत लिपिक रवि सोनी ने भी पौधे रोपे।
पुण्यतिथि पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण
महरौनी/ललितपुर। द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने घर पर रहकर ऑनलाइन स्लोगन व निबंध लिखा। इस दौरान सभी को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया गया, साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने को प्रेरित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य युगल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि हम सभी को प्राकृतिक सुंदरता को सदैव बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य शैलेंद्र श्रीमाली, शशिकांत मिश्र, रामसेवक चौबे, हरेंद्र तिवारी, रामकुमार कुशवाहा, सुनील कुमार खरे, शिवदयाल, शंकरलाल ,मनु लाल उपस्थित रहे।

मड़ावरा में पौधरोपण करते एसएचओ- फोटो : LALITPUR

पूर्व माध्यमिक सिलावन में पौधरोपण करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ- फोटो : LALITPUR