फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   plantation is importent

वृक्षों का संरक्षण जरूरी

Sun, 05 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 05 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बार वन रेंज अंतर्गत बानौनी वन ब्लाक में वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण वन महोत्सव कार्यक्रम से जुड़कर एक पौधा अवश्य लगाएं, जिससे पर्यावरण संतुलन बरकरार रह सके।
विज्ञापन

महरौनी विधायक फेरनलाल अहिरवार ने कहा कि वृक्षों से जलवायु और वर्षा पर प्रभाव पड़ता है। वृक्षों के बगैर मनुष्य का जीवन नामुमकिन है, इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने फलदार पौधों के रोपने पर जोर दिया। ब्लाक प्रमुख बार रामजीवन सिंह ने कहा कि पौधों के रोपने के साथ उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ललितपुर वीके जैन ने कहा कि जिले के 1,000 एकड़ भूमि में पौधारोपण किया जा रहा है। इस वन क्षेत्र में 250 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। वन महोत्सव कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण एक-एक पौधा रोपित कर अपनी प्रतिभागिता जताएं। रोपित पौधों की देखरेख भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वन क्षेत्र में एक वन रक्षक कोठी व ट्यूबवेल का इंतजाम जरूरी है। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने का आह्वान ग्रामीणों से किया। विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष (सपा) महरौनी गिन्नी राजा ने इस कार्य में हर संभव  सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस मौके पर 1,100 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें आंवला, पीपल, बरगद, पाकड़, शीशम, कंजी, सिरस, चकरोसिया प्रजातियां के पौधे शामिल थे। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य शेरसिंह, ग्राम प्रधान बानौनी, ग्राम बानौनी, गंगचारी, दैलवारा के लगभग 500 ग्रामीणों ने प्रतिभाग लिया। इसके अतिरिक्त एसडीओ आरपी सिंह, जायका परियोजना के कोआर्डिनेटर अशोक यादव, जेडी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र शुक्ला, वन दरोगा अशोक पुरोहित, वेदप्रकाश शुक्ला, जेएफएमसी गंगचारी, दैलवारा व पाह के सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed