फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pit will be filled

शहर की सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे

Thu, 19 Nov 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
pit will be filled
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक करते हुए अनुपस्थित रहे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने स्वकर प्रणाली में विसंगति, अतिक्रमण, कचरा, अवैध वसूली के मामले उठाए। जिलाधिकारी ने शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नगर पालिका में स्वकर/ गृहकर प्रणाली में व्याप्त विसंगतियों में सुधार लागू करने, कैलगुवां मार्ग, मवेशी बाजार मार्ग के दोनों ओर नालियों का कचरा साफ कराने एवं मार्ग को सही कराने की मांग की। डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने स्टेशन रोड से होटल आकाश तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने, नवीन गल्ला मंडी से हाइवे तिराहा तक पार्किंग के नाम पर ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली को रोके जाने, ग्राम नाराहट से दो किलोमीटर दूर दौलतपुर से चंडी मंदिर तक सड़क का निर्माण कराने तथा ग्राम पनारी में चुंगी के पास घरों के सामने खाली जमीन पर दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मोहल्ला आजादपुरा में भरतपुरा हाउस से सर्वेश्वर मंदिर तक नहर वाली सड़क का निर्माण कराए जाने, प्लाट आवंटन के संबंध में पूर्व में गठित टीम की जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करने तथा बचत अभिकर्ताओं को डाकखाने से मासिक आरडी खोलने के लिए बचत कार्यालय से एएसएल कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्ड वितरण कराने निर्देश दिए। जनपद में मांस, मछली, अंडा की दुकानों का फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने व शहर से बाहर बिक्री कराने, शहर में तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, तालबेहट, महरौनी एवं मड़ावरा में फायर स्टेशन बनाने, नवीन गल्ला मंडी से मंत्री के पेट्रोल पंप तक रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा 2 से 4 हजार रुपये बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है। मीटर रीडर विद्युत बिल गृहस्वामी को न देकर मकान के बाहर फेंककर चले जाते हैं। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, उनके नंबर अपडेट कराने और विद्युत विभाग का नया फेसबुक पेज बनाने की मांग की । छोटे दुकानदारों को बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के छोटे दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया जाए। शहजाद नदी के पुल की रेलिंग लगवाने, घंटाघर से नदीपुल तक, घंटाघर से नवीन गल्ला मंडी सड़क तक गड्ढों को भरे जाने एवं घंटाघर से रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों ओर किनारे पर पटरी का निर्माण कराए जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढाें को भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर, क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा सहित व्यापार मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed