फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pir baba, np celebration

पीर बाबा की सवारी निकाली

Fri, 14 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
pir baba, np celebration
कैप्सन - नगर में निकलती पीर बाबा की सवारी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर में पिछले सौ से अधिक वर्षों से मनाए जा रहे पीर बाबा एवं जन्माष्टमी का मेला इस बार कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। हालांकि, पीर बाबा की सवारी निकली पर नगर की सड़कों पर इस बार सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

नगर में जन्माष्टमी के पर्व पर पीर बाबा का मेला लगता है। यह मेला पिछले सौ से अधिक वर्षों से लगता आ रहा हैं। जन्माष्टमी के दूसरे दिन सरफयाना स्थित पीर बाबा की मढ़ी से एक सवारी निकलती है, जो डाक खाने की गली के सामने बने चबूतरे से होती हुई टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे बनी मढ़ी तक जाती हैं। इस सवारी में पीर बाबा के भक्त लोहे की सांकरों से लोगों की झाड फूंक करते हैं। लोगों का मानना है कि इससे कई बीमारियां और संकट दूर हो जाते हैं। इसके लिए आसपास के गॉवों से भारी संख्या में लोग आते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नगर पंचायत ने मेले का आयोजन निरस्त कर दिया। पर, पीर बाबा की सवारी निकली। इसमें काफी कम संख्या में लोग नगर की सड़कों पर दिखें। बताते चलें कि हर बार पीर बाबा की सवारी में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल का प्रबंध करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed