मड़ावरा। शुक्रवार को ग्राम पिपरिया में रामराजा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल टीकरा व पिपरिया के बीच हुआ। इसमें पिपरिया ने बाजी मारी।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में श्री करूवा बाबा क्लब टीकरा ने टास जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया और158 रनों के लक्ष्य रखा। पिपरिया टीम ने 12 ओवर में चार विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसमें मुकेश यादव ने 78 रन का योगदान दिया। जिस पर मुकेश को मैन ऑफ द मैच दिया गया। भानुप्रताप को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। टूर्नामेंट के समापनकर्ता ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने विजेता टीम के कप्तान चंद्रपाल यादव व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि दीवान इंद्रपाल सिंह, तुलसीराम यादव व बाबूलाल यादव, भागीरथ यादव, खुमान राजा, चंदन राजा, हाकम, मजबूत सिंह, रग्घुलाल प्रधान मौजूद रहे।