फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pipra Ram 's body was found in dam

पिपरा के कांशीराम का था बांध में मिला शव

Tue, 19 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pipra Ram 's body was found in dam
 ललितपुर (ब्यूरो)। रविवार को शहजाद बांध के डूब क्षेत्र में मिला शव जखौरा थाना के ग्राम पिपरा निवासी कांशीराम कुशवाहा का था।
विज्ञापन


ग्राम पिपरा निवासी कांशीराम कुशवाहा (34) अपने घर से शनिवार की दोपहर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश रिश्तेदारी में की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को दिन में तीन बजे वह अपनी पत्नी से पांच हजार रुपये लेकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गया।

रात में घर नहीं लौटने पर गिरिजा ने परिजनों को कांशीराम के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने शनिवार की रात व रविवार की दोपहर तक सभी रिश्तेदारियों में कांशीराम के बारे में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की शाम को उसके रिश्ते में बहनोई लगने वाले अशोक कुशवाहा ने कांशीराम के भाई फूलचंद्र को बताया कि जमालपुर के पास युवक का शव मिला है।
विज्ञापन


परिजनों ने तालबेहट जाकर शव की शिनाख्त कांशीराम के रूप में की। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है। बेरहमी से की गई हत्या से संदेह जा रहा है कि हत्या किसी गहरी दुश्मनी के कारण की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की शाम को हत्या की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पिपरा निवासी हल्के कुशवाहा के सात पुत्र हैं। कांशीराम सात भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी मध्यप्रदेश के करोंदा गांव में हुई थी। पत्नी गिरिजा, दो लड़के व दो लड़कियों के परिवार में वह बिना विवाद के रह रहा था। 12 जनवरी को कांशीराम अपने भाइयों समेत चित्रकूट में रेलवे पटरी का काम करके वापस लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed