फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pipeline could not be laid in Ghusyana, resorted to hand pump only

Lalitpur News: घुसयाना में नहीं बिछ सकी पाइपलाइन, हैंडपंप का ही सहारा

Wed, 18 Sep 2024 03:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Pipeline could not be laid in Ghusyana, resorted to hand pump only
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 घुसयाना के मोहल्ला पिसनारी क्षेत्र में अब तक पेयजल सुविधा के लिए पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकी है। यहां के अधिकांश लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। घुसयाना-पिसनारी के मुख्य मार्ग में सीसी सड़क पांच वर्षों से जर्जर हालत में है।
मोहल्ला पिसनारी नगर में शामिल भले ही है, लेकिन अब तक यहां पेयजल की सुविधा नहीं है। पानी की आपूर्ति तो दूर पाइपलाइन तक नहीं बिछ सकी है। लोग हैंडपंप व बोर के सहारे हैं। सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों की गलियों में सड़क का अभाव है। नाली न होने से घरों के दूषित पानी की निकासी पहले ही नहीं हो पा रही थी, अब बारिश से हालत और भी बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

---
10 हजार की आबादी के बाद भी नहीं विद्यालय : वार्ड दस की आबादी लगभग 10 हजार है। यहां सरकारी विद्यालय का अभाव है। वर्तमान में बच्चे अधिक दूरी तय कर संकरे पुल से होकर कर्पूरी ठाकुर चौराहा के पास पढ़ाई करने जा रहे हैं। रास्ते में दुर्घटना के भय से कई बच्चे नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
20 गलियों में नहीं है सड़क : वार्ड के सीमा विस्तारित क्षेत्र में सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है। वर्तमान में 20 गलियों में सड़क की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में कच्चे रास्ते कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गए हैं। कई जगह पर जलभराव है। स्कूली बच्चे व वृद्धजन अकेले रास्तों से गुजर तक नहीं पा रहे हैं। वाहनों की निकासी तक ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article