फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pipe line surfesing without open cc road

बिना सीसी सड़क खोदे डाली जा रही पाइप लाइन

Fri, 27 Mar 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pipe line surfesing without open cc road
कैप्सन - सीसी सड़क के ऊपर डाली जा रही है पाइप लाइन - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिजरौठा में जल निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य में मनमानी की जा रही है। यहां पर बिना सीसी सड़क खोदे ही सड़क के ऊपर से पाइप लाइन डाली जा रही है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कोरोना वायरस के कारण सरकार ने लोगों के प्राणों की रक्षा के लिए सभी तरह के निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश हैं। इसके बावजूद ठेेकेदार द्वारा बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जिससे लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। पाइप लाइन को जमीन या सीसी रोड को खोदकर उसके अंदर नहीं किया जा रहा है, बल्कि उसे सीसी सड़क के ऊपर से डालकर गिट्टी से ही बंद किया जा रहा है। ऐसी हालत में गांव में ट्रैक्टर निकलने पर यह लाइन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोरोना वायरस का प्रभाव समाप्त होने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में चल रहे कई जगह निर्माण कार्य
तालबेहट। नगर और आसपास के कई गांवों में इस समय निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते आसपास के लोगों में मजदूरों को लेकर शंका का भाव पैदा हो रहा है। लोगों ने निर्माण कार्यों पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

शिकायत मिली है। सहायक अभियंता को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि पाइप लाइन को जमीन के नीचे नहीं डाला गया है तो दोबारा सड़क खोद कर पाइप लाइन नीचे डलवाई जाएगी। गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।
- प्रवीण कुट्टी, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed