{"_id":"66ce5ec8f190c95bfd074567","slug":"piles-of-filth-in-pawa-difficult-to-leave-homes-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-119891-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पवा में गंदगी का अंबार, घरों से निकलना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पवा में गंदगी का अंबार, घरों से निकलना दुश्वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पवा/तालबेहट। बारिश के मौसम में सफाई कर्मचारी की लचरता के चलते गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
खंड विकास अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में पवा के ग्रामीणों ने बताया कि एक अगस्त से गांव में सफाई करने कोई नहीं आया हैं। नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं। संक्रामक बीमारियां फैलने की प्रबल आशंका है। ग्रामीणों ने गांव की सफाई कराने एवं लापरवाह सफाई कर्मचारी के स्थान पर दूसरे कर्मचारी की तैनाती की मांग की है।
शिकायती पत्र पर बृजेश कुशवाहा, यशवंत सिंह, आनंद कुमार जैन, अमित, प्रसन्न कीर्ति, अक्षय, उपेंद्र सिंह, लखन, अजय आदि के हस्ताक्षर थे।