{"_id":"60db72ca8ebc3e09c93dba38","slug":"person-suicide-in-law-house-lalitpur-news-jhs1983259105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन के पुलिस चौकी धौजरी में ससुराल आए युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही पत्नी को लेने ससुराल आया था, लेकिन सोमवार की दोपहर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने घर में ही फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर धौर्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नई दिल्ली के सोनिया विहार के पास के रहने वाले कुलदीप सौर (25) पुत्र गुलाब सौर की शादी ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम धौजरी में दो वर्ष पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बीते दो माह पहले उसकी पत्नी सपना सौर लॉकडाउन लगने से पहले मायके ग्राम धौजरी आ गई थी। रविवार को कुलदीप अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था, उसे उसी दिन शाम को दिल्ली के लिए लौटना भी था, लेकिन किसी कारण से वह वहीं रुक गया।
सोमवार को ससुराल में खाना खाने के बाद वह दोपहर में मोबाइल पर गेम खेलने लगा। इसी दौरान कुलदीप के फोन पर उसकी भाभी का फोन आया। इसके बाद कुलदीप की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कुलदीप एक में कमरे गया और म्यारी पर दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर लटक गया। यह देख पत्नी ने हंसिया से दुपट्टा को काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके ससुरालियों ने परिजनों को फोन करके घटना बताई। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्राम धौजरी में ही मृतक के भाई विजय की भी ससुराल है। विजय भी उसी गांव में अपनी ससुराल आया था। जानकारी लगने पर वह और उसके मामा का लड़का ग्राम बरौदिया निवासी कपिल सौर भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के ममेरे भाई कपिल सौर ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था
कुलदीप रविवार को अपनी पत्नी के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था, उसी समय उसके मोबाइल पर उसकी भाभी का दिल्ली से फोन आया था। इसके बाद पत्नी से किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया, जिसके चलते उसने ससुराल में घर में ही फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जय प्रकाश चौबे, थानाध्यक्ष जाखलौन।