फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   person fell in well

कुएं में गिरने से युवक की मौत

Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
person fell in well
well.jpeg - फोटो : well.jpeg
ललितपुर। थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम बम्हौरी में रिश्तेदारी में आए एक युवक की कुएं में गिरने से की मौत हो गई। गिरार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम सैमरखेड़ा निवासी विजय सिंह (26) पुत्र महाराज सिंह शनिवार की शाम को रिश्तेदारी में एक दस्टौन समारोह में शामिल होने के लिए गांव से ढाई किलोमीटर दूर ग्राम बम्हौरी गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद वह घर जाने की कहकर वहां से निकल गए। अगले दिन सुबह ग्राम बम्हौरी के कुछ ग्रामीण जब समारोह स्थल से कुछ दूर स्थित कुएं में पानी भरने के लिए गए तो कुएं में विजय सिंह का शव उतरा रहा था। यह देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। थाना गिरार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने इसे हादसा बताया है। मृतक के दो बेटे हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed