{"_id":"5ef0f8148ebc3e42ea610e36","slug":"person-died-in-road-accident-lalitpur-news-jhs1697168187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
accident
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत गाईयाघाट में हाईवा ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के ग्राम रेडी हिम्मतपुर निवासी सतीश (22) पुत्र जयराम लोधी रविवार की देर शाम को शिवपुरी से मोटरसाइकिल से थाना बानपुर के ग्राम बिल्ला में अपनी ससुराल में जा रहा था। उसके साथ उसका साथी जिला अशोकनगर के ग्राम हंसारी निवासी नीतेश (20) पुत्र रामराजा भी था। अभी वह थाना बानपुर अंतर्गत गाईयाघाट के पुल के पास ही पहुंचे थे कि एक हाईवा सड़क पर बैक हो रहा था, जबकि सामने से एक अन्य वाहन आ रहा था, जिसके चलते वह सड़क के दूसरी ओर अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़ा हो गया।
अभी वह कुछ समझ पाता कि बैक होते हाईवा ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया, साथी रिश्तेदार युवक भी चोटिल हो गया। इसी दौरान यहां से एक टैक्सी निकली, जिसके चालक ने घटना देखकर अपनी टैक्सी रोक ली और घायल सतीश के मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई, जबकि उसके साथी नीतेश को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और वह खेती-बाड़ी कर घर चलाता था।