फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Permission was granted for transfer of residential properties... commercial lands were sold.

Lalitpur News: आवासीय संपत्तियों के हस्तांतरण की थी अनुमति... बेच दी व्यावसायिक जमीनें

Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Permission was granted for transfer of residential properties... commercial lands were sold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दान पत्र योजना के तहत सरकार ने मात्र पांच हजार के स्टांप पर लोगों को अपनी आवासीय संपत्तियां परिजनों के नाम करने की अनुमति दी थी, लेकिन शातिरों ने इसकी आड़ में व्यावसायिक और औद्योगिक भूमियों का भी बैनामा कर दिया। लाखों रुपये की स्टांप चोरी के मामलों की अब महानिरीक्षक निबंधन डॉ. रूपेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। यहां इस योजना के तहत कुल 1504 बैनामे हुए हैं, जिनमें सदर में 776, महरौनी में 552 व तालबेहट के 176 मामले हैं।
लोगों को सहूलियत देने के लिए शासन ने बीते अगस्त में दानपत्र योजना शुरू की थी। इसके तहत मात्र आवासीय व कृषि भूमियों को अपने परिजनों के नाम बैनामा करने की अनुमति थी। स्टांप शुल्क मात्र पांच हजार रुपये रखा गया था। वहीं, व्यावसायिक व औद्योगिक भूमियों के बैनामे को इस योजना से बाहर रखा गया था। व्यावसायिक गतिविधि वाले क्षेत्रों से 50 मीटर के दायरे तक की जमीनों को भी इस योजना से दूर रखा गया था। लेकिन, कुछ लोगों ने तथ्यों को छुपा कर दान पत्र योजना के तहत अपनी व्यावसायिक भूमि का हस्तांतरण परिजनों को कर दिया। शासन स्तर पर इसकी शिकायत हुई तो दानपत्र योजना के तहत हस्तांतरित जमीनों के सत्यापन का आदेश जारी किया गया। सदर रजिस्ट्रार कार्यालय में 200 से अधिक बैनामे इस योजना के अंतर्गत किए गए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक व्यावसायिक भूमियों के मामले माने जा रहे हैं। अब इनका सत्यापन होगा। साथ ही जिन लोगों ने ये कारनामे किए हैं, उन पर स्टांप चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
तालबेहट में दो बैनामों पर सात लाख की पकड़ी स्टांप चोरी, मुकदमा दर्ज
दानपत्र योजना के तहत तालबेहट में 176 बैनामे हुए थे। जांच के दौरान दो प्रकरण ऐसे पाए गए, जिन्होंने व्यावसायिक भूमियों का बैनामा किया था, इसमें सात लाख 36 हजार की स्टांप चोरी पाई गई। इन दोनों के खिलाफ वाद दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दान पत्र योजना के तहत हुए बैनामों का शासन के आदेश पर सत्यापन कराया जा रहा है। अभी स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबंधन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed