फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People were troubled due to non-operation of roadways buses in rural areas.

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन न होने से परेशान रहे लोग

Sat, 25 Oct 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
People were troubled due to non-operation of roadways buses in rural areas.
- एक दर्जन रूट पर है बसों का टोटा, त्योहार पर मजबूरन डग्गामार वाहनों से किया सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में त्योहार पर ग्रामीण क्षेत्र में बसों की भारी कमी खली। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ा। ऐसे में समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। पहुंचने के बाद वापस आने में परेशानी हुई।

शासन ने दीपावली के पर्व पर बाहर से अपने घरों को जा रहे लोगों की सुविधा के लिए बसों की सुविधा देने के निर्देश दिए थे। इसमें रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाने व बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए थे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को त्योहार पर आवागमन में सुविधा की उम्मीद थी।
विज्ञापन

लेकिन, बसों के फेरे तो दूर संचालन तक नहीं किया गया। ऐसे में लोग दीपावली ही नहीं भाईदूज पर भी आवागमन को परेशान हो गए। लोगों को घंटों तक इंतजार करने के बाद बस मिली। भरी होने से लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। ऐसे में बुजुर्ग व बच्चों को साथ लेकर चल रही महिला सवारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कई रूट पर बसें न होने से अधिक परेशानी रही। इन रूट पर सफर के लिए कई वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
यह है जनपद में बसों की स्थिति
जनपद में परिवहन विभाग ने लगभग 165 बसों को परमिट जारी किए हैं। इनमें 74 बसें अंतर क्षेत्रीय परमिट पर मध्यप्रदेश के जिला सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर, दतिया और झांसी के लिए चल रही हैं। वहीं, 91 बसें जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्र के लिए चल रही हैं। रोडवेज डिपो की पांच बसों का संचालन हो रहा है, जो झांसी- ललितपुर रूट पर संचालित हो रही हैं।

---
इन रूट पर नहीं है बसों का संचालन
- जामनीबांध से मड़ावरा
- मड़ावरा-सौजना
- बंगरिया-पाली-बालाबेहट
- डोंगराकलां सजनाम तिराहा कुम्हैड़ी
- डोंगरा से गदौरा भौंटी
- बार से धनगौल होकर भावनी
- बार-देवरान-ललितपुर
- बार से पारौन
- बार-कैलगुवां
- बार-गुगरवारा-ललितपुर
- सुकुवां-ढुकवां से हसार कैलगुवां
- ललितपुर-विघा-मनगुवां

फोटो- 03
कैप्सन- रामकुमार रिछारिया
क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज बस का संचालन बंद पड़ा है। त्योहार पर बस चलने की आस थी, नहीं चलने से डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। -रामकुमार रिछारिया
---

फोटो- 04
कैप्सन- पंकज पांडेय

भाईदूज पर बस न चलने से यात्रियों को बसों की अधिक कमी खली। निजी वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को जाना पड़ा। बसों का संचालन शुरू कराया जाए।
- पंकज पांडेय



---

ललितपुर में रोडवेज बसों का संचालन डिपो के साथ ही किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही है। जल्द ही बसों को चलाया जाएगा।



- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed