फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   people remained drenched in sweat.

Lalitpur News: कटौती ने किया बेहाल...पसीने से भीगे रहे लोग

Thu, 30 May 2024 03:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
people remained drenched in sweat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। नौतपा के पांचवें दिन बुधवार को भीषण गर्मी में भी लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली के आने जाने का क्रम लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी दयनीय रही।
बुधवार सुबह से ही सूर्य का तेज लोगों को रुलाने लगा। दस बजे के बाद सड़क पर बिना सिर ढंके निकलना मुसीबत भरा हो रहा था। इस बीच बिजली ने भी खूब धोखा दिया। साहू समाज मंदिर के पास फीडर नंबर एक की बंच केबल खराब हो गई। इसके बाद अग्निहोत्री मार्केट के ट्रांसफार्मर की बंच और बाद में रघुनाथ जी मंदिर के लाइन में आई खराबी ठीक की गई, जबकि दो नंबर फीडर पर डाक बंगला के पास एलटी बंच में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई। लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने के चलते पूरे दिन बिजली के आने जाने का क्रम जारी रहा। लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
विज्ञापन


--------सीएचसी के पंखे में लगी आग
तालबेहट। सीएचसी में बुधवार सुबह चिकित्सा अधीक्षक कक्ष के बिजली के पंखे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाई। बुधवार सुबह अध्यापक जवाहर लाल रजक मरीज लेकर सीएचसी आए थे, तभी उनकी नजर आग से जलते पंखे पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से पंखा जल कर गिर गया और काफी केबल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed