फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People gave bottles of mineral water and dirty water to minister in charge on visit to Lalitpur

'24 घंटे में दें रिपोर्ट': प्रभारी मंत्री को लोगों ने थमा दी मिनरल और गंदे पानी की बोतल, शिकायत सुन दिया आदेश

Wed, 23 Jul 2025 09:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 09:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जनपद दौरे पर आए प्रभारी मंत्री से लोगों ने नगर में नलों से आ रहे दूषित जल की समस्या बताई। जिसके बाद मंत्री जी ने डीएम से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
People gave bottles of mineral water and dirty water to minister in charge on visit to Lalitpur
प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में नलों से आ रहे गंदे पानी की पोल तब खुल गई, जब लोगों ने एक मिनरल वाटर से भरी बोतल और दूसरी बोतल में शहर में सप्लाई की जाने वाले गंदे पानी को भरा हुआ दिखाया। साथ ही दोनों बोतलों के पानी में कितना अंतर होने की शिकायत की। नलों से गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत सामने आ जाने पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से शहर के लोग नलाें से गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर शहर के लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और लोग इस गंदे पानी का उपयोग करने को मजबूर रहे। 

बुधवार को जब जनपद दौरे पर आए जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी कलक्ट्रेट से विकास कार्यों की समीक्षा करके बाहर निकले। तब कुछ लोग हाथों में प्रकार की प्लास्टिक की बोतल लेकर उनके समक्ष पहुंचे। एक बोतल मिनरल वाटर की थी। जिसमें साफ स्वच्छ पानी भरा था। जबकि दूसरी बोतल में मटमैला गंदा पानी भरा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दोनों बोतलों को प्रभारी मंत्री को दिया और बताया कि पहली बोतल का पानी मिनरल वॉटर है जोकि बाजार की खरीदी हुई बोतल है। जबकि दूसरी बोतल में भरा हुआ पानी शहर में की जा रही पेयजल सप्लाई वाला है। बोतल में भरा गंदा पानी देखकर प्रभारी मंत्री ने पूछा कि उक्त पानी कहा से आया है। 

विज्ञापन

तब लोगों ने बताया कि यह पानी गोविंद सागर बांध से आ रहा है। जिसकी सप्लाई नलों के जरिए आमलोगों को की जा रही है। बोतल में दूषित पानी देखकर और लोगों की इस शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने साथ में मौजूद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को 24 घंटे में दूषित जल को साफ दिलाकर इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री को दूषित जल की समस्या से अवगत कराने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed