फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PCF district manager sued the center in-charge

Lalitpur News: केंद्र प्रभारी पर पीसीएफ जिला प्रबंधक ने कराया मुकदमा

Mon, 19 Aug 2024 04:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
PCF district manager sued the center in-charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्रय केंद्र पर खरीद किए गए गेहूं को गोदाम में जमा न करने और अभिलेख गायब करने का मुकदमा पुलिस ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ दर्ज किया है।
जिला प्रबंधक पीसीएफ आनंद कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2024-25 की गेहूं खरीद के दौरान क्रय एजेंसी पीसीएफ द्वारा बी-पैक्स महरौनी में क्रय केंद्र खोला गया था। 15 जून को गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। खाद्य एवं रसद विभाग के ऑनलाइन पोर्टल की एक अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार गेहूं क्रय केंद्र बी-पैक्स महरौनी की कुल खरीद 102 किसानों से 4491.00 क्विंटल रही। इसके सापेक्ष 4232.74 क्विंटल गेहूं को गोदाम में रखवाया गया।

केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार निवासी बढ़ई का कुआ मिदरवाहा महरौनी हैं। खरीद बंद होने से पूर्व ही पीसीएफ व सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी को अवशेष गेहूं जमा करने को कहा, लेकिन गेहूं जमा नहीं किया गया। केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। बी-पैक्स महरौनी के सचिव सहदेव सिंह ने भी दिनेश कुमार को कई नोटिस दिए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। घर पर पुत्रों ने बताया कि उन्हें भी उनके बारे में जानकारी नहीं है। आरोपी केंद्र प्रभारी ने गेहूं क्रय संबंधी सभी अभिलेख गायब कर दिया। पुलिस ने आरोपी केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed