Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Paying tribute to Patel s legacy, a procession was held, carrying a message of unity.

Lalitpur News: पटेल की विरासत को नमन, एकता के संदेश के साथ निकली शोभायात्रा

Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Paying tribute to Patel s legacy, a procession was held, carrying a message of unity.
शोभायात्रा में हाथ ठेलों पर रखीं सरदार पटेल की तस्वीरें - संवाद - फोटो : Villagers
ललितपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कुर्मी पटेल समाज द्वारा तुवन मंदिर परिसर से शुरू हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, डीजे और सरदार पटेल के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की देशभक्ति धुनों पर युवा उत्साह के साथ थिरकते दिखे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। घंटाघर मैदान के समीप स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा का समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में हुआ। यहां शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया। शोभायात्रा में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन, कुर्मी पटेल समाज के जिलाध्यक्ष सुजान पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, जिला मंत्री निखिल तिवारी, अजय पटेरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजकुमार जैन, हरिओम पटेल,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रजक, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------
सपाइयों ने मनाई सरदार पटेल की जयंती
फोटो 25
ललितपुर। लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती सपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। देश सेवा के लिए वह सदैव समर्पित रहे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इधर,घंटाघर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पदाधिकारी सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ शत्रुघन यादव, विद्याकांत मालवीय, रामान सिंह, अाशीष चौबे, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, विजय यादव, अभि जैन खजुरिया, भजन लाल कुशवाहा, शहरोज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई
फोटो 26
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। मनरेगा जिला प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन राष्ट्रसेवा और देश की एकता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अजय तिवारी, पंकज हुंडेत, शशिकांत दीक्षित, जसपाल सिंह बंटी, मोहम्म्द इमरान, खलक सिंह राजपूत, गोलू राजा, राम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
-------------------
नोट- अन्य सेंटरों की खबरअगली फाइल में दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed