{"_id":"6aa5b0f7ad7f327d1504b305","slug":"parks-and-ponds-have-become-centers-of-attraction-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162966-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पार्क और तालाब बने आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पार्क और तालाब बने आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
पाली। नगर पंचायत नीलकंठेश्वर धाम के पास बच्चों के लिए एक पार्क बना रही है। फुटा तालाब का भी जीर्णोद्धार किया गया है, जिसे नगरवासी और श्रद्धालु खूब पसंद कर रहे हैं। यह स्थान धार्मिक वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजन का केंद्र बन रहा है।
पार्क के आसपास रैंप, व्यू पॉइंट और प्राकृतिक वातावरण विकसित किया जा रहा है। फुटा तालाब का जीर्णोद्धार होने से उसका प्राकृतिक दृश्य मनमोहक हो गया है। युवा और श्रद्धालु यहां के प्राकृतिक नजारों को मोबाइल कैमरे में कैद करते हैं। वे फोटो और सेल्फी भी लेते दिखाई देते हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण के बाद नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इससे यह बच्चों और नगरवासियों के लिए लंबे समय तक उपयोगी बना रहेगा।
कोट
पार्क का निर्माण तेजी से हो रहा है और जल्द पूरा होगा। उन्होंने कहा कि तैयार होने पर यह बच्चों, युवाओं और श्रद्धालुओं को बेहतर मनोरंजन व वातावरण देगा।
मनीष कुमार तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष
फोटो संख्या-14
फुटा तालाब के अद्भुत जीर्णोद्धार की सराहना की। उन्होंने बताया कि युवा यहां नहाने आते हैं और बच्चे तैराकी सीख सकते हैं। तालाब प्राकृतिक वातावरण से घिरा है, जिससे इसका दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है। विश्वकर्मा के अनुसार, तालाब और पार्क के विकास से नगरवासियों को बेहतर स्थान मिला है।
विज्ञापन
राघवेंद्र विश्वकर्मा
इनसेट
फोटो-15
पार्क के पूरी तरह तैयार होने से पहले ही अराजक तत्वों ने इसे कई बार क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी तोड़फोड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और लोगों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। सेन ने प्रशासन से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
अंकित सेन
0 / 25,000
-- -- -- -- -- -- --