फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   parijano ko rajyamantri ne sonpe 4 4 lakh rupye ke chek

परिजनों को राज्यमंत्री ने सौंपे चार-चार लाख रुपये के चेक

Sun, 24 Jan 2021 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
parijano ko rajyamantri ne sonpe 4 4 lakh rupye ke chek
पीड़ित परिवार को चेक देते राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ। - फोटो : LALITPUR
परिजनों को राज्यमंत्री ने सौंपे चार-चार लाख रुपये के चेक
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम अमऊखेड़ा में खेतों में झोपड़ी में आग लगने से किशोरी और उसके दो वर्षीय भाई की मौत के मामले में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी ने मृतकों के पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये के दो चेक सौंपे हैं।
ग्राम अमऊखेड़ा में बृहस्पतिवार की देर रात को ग्राम माताखेड़ा निवासी सीमा (40) पत्नी स्व. हरीशंकर अपनी तीन पुत्रियों एवं दो वर्षीय मासूम पुत्र के साथ झोपड़ी में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे झोपड़ी में बने चूल्हे में पड़ी राख से अचानक आग भड़क गई। हादसे में महिला सीमा और उसकी दो पुत्रियां तो किसी प्रकार बाहर निकल गई थीं, लेकिन उसकी बड़ी पुत्री कल्लो (13) एवं पुत्र निकेत (2) की झोपड़ी में जिंदा जलने से मौत हो गई थी। आसपास पानी आदि का साधन भी नहीं था। रिश्तेदार व अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक भाई-बहन दोनों की मौत हो चुकी थी। इस मामले में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश पर तत्काल एसडीएम सदर व नायब तहसीलदार ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिजनों की आर्थिक मदद के लिए शासन से चार-चार लाख रुपये यानि कुल आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत कराई। जिस पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी ने शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद मृतक बच्चों की मां सीमा को अन्य ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शासन से स्वीकृत आर्थिक मदद के चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे। राज्यमंत्री ने परिजनों को कंबल व अन्य जरूरी सामान भी मुहैया कराया। राज्यमंत्री के साथ गांव में तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी, प्रवेंद्र सयिंह विट्टू राजा, सोनू चौबे, कमलापति रिछारिया, बट्टू राजा अमऊखेड़ा, ग्राम प्रधान प्रतिपाल यादव, आशाराम पाल, लेखपाल विनोद दुबे व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैंक में खुलेगा खाता, बनेगा आधार कार्ड
जाखलौन के ग्राम माताखेता, हाल धौर्रा निवासी पीड़ित परिवार का बैंक खाता, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज भी जिला प्रशासन के निर्देश पर जल्द ही तैयार कराए जाएंगे, ताकि शासन से स्वीकृत धनराशि के चेक को खाते में जमा कराया जा सके और शासन की योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed