फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Parashurama became angry as soon as Shiva's bow broke in Janakpur.

Lalitpur News: जनकपुर में शिव धनुष टूटे ही क्रोधित हुए परशुराम

Mon, 29 Sep 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Parashurama became angry as soon as Shiva's bow broke in Janakpur.
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा स्थित श्रीनृसिंह मंदिर मैदान पर चल रही रामलीला के छठवें दिन जनकपुर में सीता स्वयंवर में श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने, परशुराम लक्ष्मण संवाद और राम-सीता के विवाह का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला के मंचन में परशुराम का राजा जनक की सभा में आगमन हुआ, जहां शिवधनुष को टूटा देख वे क्रोधित हो उठते हैं। उन्हें जब यह ज्ञात हुआ कि धनुषभंग श्रीराम ने किया है, तो वह उन्हें ललकारते हैं। यह सुनकर लक्ष्मण जी क्रोधित हो उठे और दोनों के मध्य तीखी नोकझोंक हुई। श्रीराम बार-बार लक्ष्मण को शांत कराते हैं। श्रीराम के शील, विनम्रता और धर्मशीलता से प्रभावित होकर परशुराम का क्रोध शांत हो जाता है और वे श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतारी जानते हुए अपना फरसा अर्पित करते हैं। फिर राजा जनक द्वारा ब्राह्मण एवं नाई को संदेश पत्र के साथ अयोध्या भेजा जाता है, जिसके माध्यम से राजा दशरथ को स्वयंवर का समाचार प्राप्त होता है।
विज्ञापन

अयोध्या से गाजे-बाजे और भव्य शोभायात्रा के साथ बरात जनकपुर पहुंचती है, जहां जनकपुरवासी बरात का भव्य स्वागत करते हैं। घोड़ों पर सवार दशरथ के चारों पुत्रों का द्वारचार एवं टीका संस्कार जनक और कुशध्वज द्वारा संपन्न किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य श्रीराम-सीता का विवाह संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनक के अनुज कुशध्वज की तीनों पुत्रियों मांडवी, उर्मिला और सुतकीर्ति का क्रमशः भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ विवाह संपन्न हुआ। लीला के समापन पर भगवान श्रीराम की आरती की गई। इस मौके पर महंत गंगादास महाराज, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, प्रदीप चौबे, मुन्नालाल जैन, रमेश सिंह लोधी, रामेश्वर प्रसाद सडै़या, बब्बू राजा बुंदेला, राजीव कुमार बबेले, संजय ड्योडिया, भगवत नारायण वाजपेयी, गिरीश पाठक, राव राजा, अशोक पटैरिया आदि उपस्थित रहे।

------------
इन पात्रों ने निभाई भूमिका :
रामलीला में श्रीराम का किरदार अनुज कुमार, भरत का हरिमोहन, लक्ष्मण का पुंडरीक शर्मा, शत्रुघ्न का बिहारी शर्मा, सीता (जानकी) का विष्णु शर्मा, विश्वामित्र का जगदीश पाठक, राजा जनक का चंद्रशेखर कौशिक, राजा दशरथ का भरत लाल शर्मा ने निभाया। वहीं संगीतकार गोपाल प्रसाद, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार, हरिओम शर्मा, हरिप्रसाद रहे, जबकि निर्देशक स्वामी कुंज बिहारी शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed