डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। मकर संक्रांति पर ग्राम पारौल स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडवन मेले के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रभु के दर्शन किए, सैलानियों ने भी मेले का लुत्फ उठाया। इस दौरान भीड़ के कारण जाम भी लगा रहा। घने जंगलों एवं विंध्याचल पर्वत की पहाड़ी पर स्थित पंडवन धाम जामनी नदी के तट पर स्थित है। हर साल साप्ताहिक मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर एक सप्ताह में करीब एक लाख के लगभग श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। नाराहट थाने की पुलिस भी तैनात है। मेले में कई दुकानें भी सजाई गईं हैं। मेला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने भी मंदिर में हनुमान लला के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं से भेंट की। उन्होंने मेले में आए लोगों के लिए सुगम रास्ते का निर्माण एवं यहां के विकास का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार, अजय पटैरिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ढल्लन महाराज, सोनू चौबे, महिपाल सिंह, बृजेश पटैरिया कृष्ण कुमार तिवारी, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

पांडवों का जल अभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

पांडव वन में भ्रमण करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी- फोटो : LALITPUR