फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchklyan

पंचकल्याणक में चक्रवर्ती दरबार लगा

Tue, 02 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 02 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
panchklyan
पाली( ललितपुर)। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज ने कहा कि जीवन में तपश्चरण से ही सन्मार्ग प्रशस्त होता है। जैन संस्कृति तप प्रधान रही है।
विज्ञापन


जीवन में जितना तप मार्ग में आगे बढ़ेंगे, शांति की अनुभूति होगी। नशा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे मनुष्य और उसका परिवार तो संस्कारहीन होता ही है, साथ ही मानसिक अशांति की अनुभूति होती है।

आचार्यश्री ने कहा कि भावों में कितनी निर्मलता आई, अहंकार का मुकुट उतरा या नहीं, इसका मापदंड जीवन में अवश्य करना चाहिए। कम से कम से कम अपने घरों को र्स्वग बनाने का संकल्प लेना होगा, तभी आयोजन में आना सार्थक होगा।
विज्ञापन


इससे पहले प्रात:काल पंचकल्याणक महोत्सव में तपकल्याणक का पूजन व अभिषेक हुआ। इस मौके पर जयनिशांत भैया, नितिन भैया खुरई, अशोक लिधौरा, सनत कुमार रजवांस और धीरज भैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मध्याह्न में राजा सुदर्शन का दरबार, राज्याभिषेक व राजतिलक हुआ, जिसमें मुकुटबद्ध राजा के रूप में अरविंद कुमार सौजना, डा. भरत कुमार महरौनी, पवन कुमार जैन गौना, डा. घनश्यामदास गौना, राकेश जैन ऊमरी, राकेश जैन ककरवाहा, सुरेश चंद जैन सापौन, लालचंद जैन सैदपुर, पुष्पेंद्र जैन खुटगुवां, कमलेश कुमार मडावरा, सिंघई प्रकाश चंद कुसमाड वाले, कपूरचंद जैन मडावरा और कमल जैन बड़ागांव ने भूमिका निभाई।

राजतिलक 14 रत्नों की उत्पत्ति और दिग्विजय यात्रा सम्मेलन हुआ, जिसमें ब्रह्मचारी अनीता दीदी ने आचार्यश्री की प्रेरणा से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चक्रवर्ती के दरबार में दृष्टा जैन एवं सुरुचि जैन ने नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं, क्षुल्लिका भक्तिभूषण माताजी ने धर्मसभा में कहा कि धार्मिक विचारों से परिणामों में विशुद्धि आती है। परिणामों में विशुद्धि श्रावकों में बनी रहे, तभी संस्कृति सुरक्षित रहेगी। वहीं, रात्रि में संगीतमय आरती की प्रस्तुति संगीतकार रामकुमार भोपाल के मार्गदर्शन में हुई।

कार्यक्रम में महोत्सव समिति के कार्यध्यक्ष महेंद्र जैन बडागांव, प्रवीण जैन झांसी, सनत सिंघई , दयाचंद सराफ, वीरचंद जैन कोरा, तेजीराम पठया, डा. सुंदरलाल जैन, श्रयांस जैन ककरवाहा, अजित बैसा, कैलाश जैन ककरवाहा, अशोक जैन, सुनील जैन घुवारा, कैलाश जैन सोजना, डा. भरत जैन गुढा, चक्रेश जैन बल्देवगढ, धीरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, अर्पित जैन, संजय जैन, पीयूष जैन डूंडा, राकेश जैन हटैया बडागांव, जैन युवा जागृृति संघ नवागढ, मुनि सेवा संघ नैकोरा, अनेकांत महिला मंडल टीकमगढ, बर्धमान जैन ग्रुप, जैन सोशल ग्रुप, विराग बालिका मंडल मैनवार, त्रिशला महिला मंडल बरायठा, तरुण क्रांति मंच टीकमगढ, जयजिनेंद्र कार्यकारिणी टीकमगढ आदि का योगदान रहा है।

बाक्स

संगीतकार रूपेश जैन नाइट आज
महोत्सव के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को अभिषेक व पूजन के उपरांत श्रीअरनाथ विधान, आचार्यश्री के प्रवचन, चक्रवर्ती दरबार, मध्याह्न में मंडप पूजा, चक्रवर्ती दरबार भेंट, समर्पण वैराग्य का मंचन लोकांतिक देवों का आगमन, बारह भावना की प्रस्तुति व रात्रि में संगीतमय आरती के बाद संगीतकार रूपेश जैन नाइट का आयोजन होगा।

------------------------
बाक्स में
-------------
जैन मिलन ने लगाया रक्त परीक्षण शिविर
ललितपुर। सुधासागर कन्या इंटर कालेज तालाबपुरा डौंड़ाघाट में महिला जैन मिलन सिविल लाइन के तत्वावधान में रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने किया। इस दौरान150 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांचा गया। वहीं, पिछले वर्ष जैन मिलन द्वारा शिक्षक दिवस पर मेरा प्रिय अध्यापक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जैन पंचायत के महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रभात लागौन, प्रमोद जैन पाय, नीरज जैन मुल्लन, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन, संजय मोदी, सुरेश बडेरा, अभिषेक अनौरा, डा. मृदुला टडैया, रश्मि सिंघई, अलका चौधरी, रश्मि जैन, सुनीता सर्राफ, प्रतिभा जैन, सुमन चौधरी, स्नेहलता जैन, मंजू जैन, संगीता जैन, सुधा बुखारिया, संगीता बुखारिया, सुषमा खजुरिया व अनीता खजुरिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed