फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchkaryarak mahotsava

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव शुरू

Thu, 16 Jan 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
panchkaryarak mahotsava
मड़ावरा। ग्राम सौंरई में भगवान मल्लिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ, कलशारोहण महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को विधि- विधान के साथ हो गया है। मुनिश्री सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि पंच कल्याणक महोत्सव जगत के लिए अत्यंत कल्याणकारी है।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण विमला- ऋषभ कोठिया इंदौर ने किया। कलश स्थापना डॉ. विरधी चंद्र लक्ष्मीबाई जैन, डॉ. विकास सिंघई ने की। मंडप का उद्घाटन धर्मेंद्र सिंह जूदेव ने किया। दोपहर में याग मंडल विधान, शाम को महाआरती और शास्त्र सभा के बाद सौधर्म इंद्र दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर नगरी की रचना, माता की अष्ट कुमारियों द्वारा सेवा और 16 स्वप्न दर्शन दिखाए गए। इसके बाद रात्रि में गर्भ कल्याणक की क्रियाएं हुईं। मुनिश्री सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि जैनागमों में प्रत्येक तीर्थंकर के जीवनकाल में पांच प्रसिद्ध घटनाओं का उल्लेख मिलता है। उनका स्मरण दर्शन भावों को जागृत करता है और सही दिशा में उन्हें मोड़ सकता है। महामहोत्सव के आयोजन के लिए सौरई में आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बृहस्पतिवार को महोत्सव में भगवान के गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप की क्रियाओं को पात्रों द्वारा विधि- विधान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव के अध्यक्ष अभिनंदन सौरया, विकास जैन, विनोद कोठिया, अजित जैन, विजय जैन, अशोक रावत, अभिषेक जैन, आशीष जैन, विनोद जैन, पवन जैन, विकास जैन, डॉ. सुनील संचय, सुनील जैन, प्रमोद जैन, अनिल जैन, भागचंद, श्रमण, महेश जैन, राजीव जैन, अनमोल जैन, राजकुमार, खुशालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed