{"_id":"5fe24ca78ebc3e41a73fbabd","slug":"panchayat-election-lalitpur-news-jhs184180482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तक उपलब्ध कराएं पंचायत चुनाव से संबंधित सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तक उपलब्ध कराएं पंचायत चुनाव से संबंधित सूचना
विज्ञापन
election-logo.jpg
- फोटो : election-logo.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विकास भवन के सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए प्रशिक्षण में सूचनाओं को 24 दिसंबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी (आरओ)/ सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ), जोनल मजिस्ट्रेट (जेएम), सेक्टर मजिस्ट्रेट (एसएम) मतदान/ मतगणना हेतु निर्वाचन ड्यूटी लगाई जानी है। इसके लिए जिले के विभागों/ कार्यालयों के अधिकारियों/ कर्मचारियों का विवरण इलेक्शन स्टाफ डेप्लोयमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर में फीड कराने हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार प्रपत्र-1 पत्र के साथ संलग्न कर आठ बिंदुओं पर कार्यालयाध्यक्ष का विवरण, समस्त अधिकारी/ कर्मचारी की संख्या भरकर 24 दिसंबर तक अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे कार्रवाई पूर्ण की जा सके। सॉफ्टवेयर डाटा की फीडिंग का कार्य 31 दिसंबर तक पूरे किए जाने हैं।
प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा डीके गर्ग, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।