फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav winning candigate

किसके सिर पर बंधेगा जीत का सेहरा, सभी को अधिकारिक घोषणा का इंतजार

Sat, 01 May 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav winning candigate
कारीटोरन/ललितपुर। पंचायत चुनाव में किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है, इस बात की चर्चाएं अब गांवों में जोर पकड़ रही हैं। सभी अपने-अपने गणित के आधार पर जिताऊ प्रत्याशी तय कर रहे हैं। हालांकि, सभी को आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

19 अप्रैल को प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो गईं थीं। जैसे ही मतगणना की तारीख नजदीक आई तो चुनाव चर्चाएं गल्ली मोहल्लों में शुरू हो गई हैं। गांवों में दिन-रात चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हर कोई परिणाम के करीब पहुंचना चाहता है, ताकि जीत की भविष्यवाणी कर सकें। कई लोग चुनाव के परिणाम जातिगत आधार पर देख रहे हैं तो कई धनबल के आधार पर जीत का पैमाना तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरखिरिया में प्रधान पद की सीट सामान्य महिला है। इस पद के लिए सात प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। कुछ प्रत्याशियों ने इसे प्रतिष्ठा का चुनाव बना लिया और जो मतदाता गांव से बाहर थे, उन्हें गांव वापस लेने के लिए वाहन सुविधा मुहैया कराई। अब कई प्रत्याशियों की नीद नहीं लग रही है। हालांकि, उन्हें समर्थक ढांढस बंधाए हुए हैं और वह उनकी जीत का दावा कर रहे हैं। दो मई को होने वाली मतगणना में किसकी किस्मत खुलती है? यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इस बार के चुनाव में कड़ा मुकाबला है। चुनाव में सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिला है। पूरा विश्वास है कि मतगणना के पश्चात होने वाली घोषणा हमारे पक्ष में ही होगी। यदि गांव की सेवा करने का अवसर मिला तो विकास कार्य तेज गति से कराए जाएंगे।

- पूजा कुशवाहा
चुनाव की शुरुआत से ही लोगों ने भरपूर समर्थन दिया और वोट भी किए। जो लोग जनसंपर्क में साथ रहे और मतदान के पश्चात तमाम लोगों ने घर आकर हमारे पक्ष में मतदान की बात कही है, इससे जीत की पूरी उम्मीद है। यदि मौका मिलता है तो बिना किसी भेदभाव के कार्य कराए जाएंगे।
- ममता नायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed