फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav campaign

जिपं चुनाव: मध्य प्रदेश से जुड़ी तीस समीओं पर बैरियर लगाकर बढ़ाई निगरानी

Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav campaign
धसान नदी के पुल के पास मध्य प्रदेश की सीमा पर लगाया गया बैरियर व गिरार थाना की पुलिस - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मध्य प्रदेश से जुड़ी सीमाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बढ़ा दी है और जिले के 30 सीमा स्थलों पर बैरियर लगाकर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले की मध्य प्रदेश से जुड़ी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि चुनावी सीजन में शराब की तस्करी एवं अवैध शस्त्रों के लाने पर रोक लगाई जा सके। यहां तक कि इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सीमाओं से जुड़े गांवों एवं जंगलों में भी पुलिस प्रशासन द्वारा शराब एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की सीमाओं से जुड़े मार्गों पर सख्ती से अराजक तत्वों के खिलाफ निगरानी रखने के लिए संबंधित थानों की पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्रों में जिले में कुल 30 मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं और थानों की पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में चेकिंग कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनमें मदनपुर, गिरार, नाराहट के अमझराघाटी, धौर्रा के नारायण नदी के पास, जखौरा क्षेत्र, बार क्षेत्र, तालबेहट के झररघाट, पूराकलां, बानपुर, महरौनी एवं राजघाट क्षेत्रों से सटी मध्य प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं।
विज्ञापन

-------
29 दिनों में पकड़ी 5161 लीटर शराब, 269 शराब कारोबारी भेजे जेल
जिला पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बीते आठ मार्च से अब तक जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों के तहत अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जायी जा रही शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में कुल 5161 लीटर शराब बरामद की गई है। जबकि 267 मुकदमों में कुल 269 शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed