फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   panchayat chunav 180 objection

एक सौ अस्सी को रास नहीं आया प्रधान पद का आरक्षण

Sat, 13 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav 180 objection
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
ललितपुर। जिले में प्रधान पद के आरक्षण आई 180 आपत्तियों का निस्तारण चुनौती बन गया है। इसकी वजह विभिन्न पदों के मुकाबले प्रधान पद पर सर्वाधिक आपत्ति दर्ज हुई हैं जो चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर प्रस्तावित किए आरक्षण को अब फाइनल करने की बारी है। उससे पहले विभागों को प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण करना है। प्रधान पद पर सबसे अधिक एक सौ अस्सी आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इसके अलावा अन्य पदों के आरक्षण पर भी लोगों को आपत्ति हैं। इन आपत्तियों के निस्तारण को गठित समिति बैठी। इस दौरान आपत्तिकर्ता द्वारा रखे गए तर्क व आंकड़ों पर विचार किया गया, साथ ही विभाग के आंकड़ों से उसका मिलान किया गया। गठित समिति में जिलाधिकारी, सीडीओ, डीपीआरओ व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शामिल हैं। उधर, सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने संबंधी पत्र वायरल हो गया। इससे संभावित दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई और उन्होंने इसकी सत्यता जानने के लिए दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क साधना आरंभ कर दिया। हालांकि, अफसरों ने इस तरह का पत्र जारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

----
पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
अनिल कुमार पांडेय, सीडीओ
----
विभिन्न पदों के आरक्षण पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित समिति बैठ रही है और देर रात्रि तक आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
डॉ. अवधेश सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed