फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Palikadyach will cheking to sabasad letter

सभासद के पत्र पर पालिकाध्यक्ष ने बैठाई जांच

Sat, 06 Jun 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Palikadyach will cheking to sabasad letter
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड -1 की सभासद रामवती रजक ने पत्र को संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। सभासद ने कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक पर अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया है। उधर, ईओ ने कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक मंजीत करौसिया के शिकायती पत्र पर जांच सफाई निरीक्षक को सौंपी है। इस तरह नगर पालिका में दो अलग-अलग शिकायती पत्रों पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सभासद रामवती रजक ने पालिकाध्यक्ष रजनी साहू को अवगत कराया है कि कार्यवाहक स्वास्थ्य नायक मनमर्जी के आदी हैं। जिससे वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त बनी हुई है। नालियों की सिल्ट एवं कचरे से भरी पड़ी है। कूड़े का प्रतिदिन उठान नहीं किया जाता है। वार्ड में धार्मिक, सार्वजनिक या शोक कार्यक्रम होने पर विशेष साफ - सफाई एवं चूना डालने के लिए निर्देशित किया जाता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। 10-12 कर्मचारियों की जगह तीन से चार कर्मचारियों से कार्य लिया जाता है और बाकी की फर्जी उपस्थिति दर्शाई जाती है। जबकि उनके खिलाफ कई शिकायती पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इसके बाद भी उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने जांच बैठा दी है। इससे नगर पालिका में हलचल बढ़ गई है। विशेषकर सफाई कर्मी अब जांच आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर अधीक्षक को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed