फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   palika clean campaign

एक स्वास्थ्य नायक सस्पेंड व इंस्पेक्टर से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 22 Mar 2017 01:14 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 22 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
palika clean campaign
प्रशासन - फोटो : amar ujala
मंगलवार को वार्ड नंबर 14 में नगर पालिका अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मिली अव्यवस्था से नाराज होकर उन्होंने वार्ड में तैनात प्रभारी स्वास्थ्य नायक को सस्पेंड कर वापस सफाई कर्मचारी के पद में तैनात कर दिया है। साथ ही संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है।  
विज्ञापन



   शहर की सफाई और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को उन्होंने शहर के वार्ड नंबर 02 के मुहल्ला गांधीनगर, वार्ड नंबर 12 के सिविल लाईन, वार्ड नंबर 14 के आजादपुरा और वार्ड नंबर 18 के मुहल्ला गांधीनगर क्षेत्र समेत श्रीतुवन मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और विशेष सफाई अभियान चलाया। वार्ड नंबर 14 में निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के अंबार दिखाई दिए और नालियां भी गंदगी से बजबजाती हुई दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में कोई कर्मचारी सफाई करने के लिए आया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सफाई कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर तलब किया, इसमें बीते एक सप्ताह से स्वास्थ्य नायक बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन



उन्होंने वार्ड में अस्थाई तौर पर स्वास्थ्य नायक के पद पर तैनात सफाई कर्मचारी अमित चौहान को सस्पेंड कर दिया और उसके स्थान पर सफाई कर्मचारी राहुल को वार्ड का प्रभारी स्वास्थ्य नायक बना दिया है और वार्ड में सफाई व्यवस्था को चौकस करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सफाई कर्मचारी देवेंद्र को वार्ड नंबर 02 का स्वास्थ्य नायक नियुक्त कर दिया है, अब तक वार्ड नंबर 20 में तैनात अजय ही वार्ड नंबर 02 का भी प्रभारी था। उन्होंने समस्य स्वास्थ्य नायकों को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चौकस करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक सप्ताह से बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे स्वास्थ्य नायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने प्रभारी मुख्य सफाई निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, निरीक्षण के दौरान स्थानीय मुहल्लों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने के लिए वरिष्ठ लिपिक दीपेंद्र कुमार को निर्देश दिए हैं। इस दौरान निर्माण लिपिक हबीब खांन, सफाई वरिष्ठ लिपिक अभिषेक चौबे, विनीत कुमार, संजय बाल्मीकि व संबंधित वार्ड के पार्षद व स्वास्थ्य नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed