फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   paip line me pani nhi

पाइप लाइन में पानी नहीं, हैंडपंपों ने दिया धोखा

Wed, 04 Apr 2018 01:56 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 04 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
paip line me pani nhi
pani ki smsya, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
गर्मी शुरू होते ही शहर की पेयजल आपूर्ति जवाब देने लगी है। इसका विपरीत असर विभिन्न मुहल्लों में देखा जा रहा है। मुहल्ला रैदासपुरा में तो पेयजल का भीषण संकट खड़ा हो गया है। यहां पाइप लाइन की आपूर्ति के साथ ही कई हैंडपंप खराब हो गए हैं। ऐसे में मुहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान ने पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित बनाने के लिए शहर को दो भागों में विभाजित किया गया है। लोअर जोन में मुहल्ला महावीरपुरा, सुभाषपुरा, सरदारपुरा, बड़ापुरा, चौबयाना, रैदासपुरा, खिरकापुरा, नदीपुरा शामिल है। वहीं, अपर जोन में सिविल लाइन, नई बस्ती, गांधीनगर, नेहरू नगर को रखा है। इसके बाद भी लोअर जोन की जलापूर्ति व्यवस्थित नहीं हो पा रही है। मुहल्ला रैदासपुरा में पाइप जलापूर्ति गड़बड़ होने से पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। यहां लगे हैंडपंपों के खराब होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इसके बाद भी यहां की कोई सुध लेने वाला नहीं है। प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरा के बगल में लगा हैंडपंप भी खराब हो गया है तो कांशीराम आवासीय कालोनी में लगा हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन


बीते दिनों इस परिसर में एक नया हैंडपंप लगाया गया है जो कम पानी निकाल रहा है। ऐसे में समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। वहीं, राजपूत कालोनी में पंद्रह से बीस दिनों से पाइप पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। सरकारी कर्मचारी कार्यालय जाने में लेटलतीफ होने लगे हैं। शिक्षक मनोज सक्सेना ने बताया कि मेन पाइप लाइन में पानी का कम दवाब बनने से आपूर्ति गड़बड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed