फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Padyatra (foot march) for the welfare of farmers

Lalitpur News: किसानों के मंगल के लिए निकली पदयात्रा

Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Padyatra (foot march) for the welfare of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजरौठा/तालबेहट। रविवार को ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी के मंगला माता मंदिर से सिद्ध क्षेत्र देवामाता तक किसानों एवं जनता की खुशहाली के लिए पदयात्रा निकली। जगह-जगह इसका जोरदार स्वागत हुआ।
प्रति वर्ष मार्च के दूसरे रविवार को किसानों के मंगल एवं क्षेत्रीय जनता की खुशहाली के लिए पद यात्रा निकलती है। रविवार को डॉ. सत्येंद्र बुंदेला की अगुवाई में निकली पद यात्रा में सबसे आगे युवा बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके पीछे महिलाएं अपने कलश में पवित्र जल लेकर मंगल गीत गाती चल रही थीं। यात्रा बिजरौठा, टपरियन, धमकना होती हुई सिद्ध क्षेत्र देवा माता पहुंची। जहां सभी ने माता के दर्शन किए और बाद में एक भंडारा हुआ। आसपास के गावों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पदयात्रा को सफल बनाने में रविंद्र सिंह रामसिंह, गंगाराम, रामकुमार, गौरव चौबे, करन कुशवाहा, जितेंद्र सिंह अजय पाल आदि का योगदान रहा।⩄
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed