फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   pachayat chunav, police force

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच होगा पंचायत चुनाव

Mon, 19 Apr 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
pachayat chunav, police force
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए झांसी व जालौन से भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया है, जो मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और कहीं भी माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आयोजन हो रहा। जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए झांसी व जालौन से भारी पुलिस बल मंगाया गया है। जनपद की पुलिस भी भारी संख्या में मतदान केंद्रों व बूथों पर तैनात रहेगी। जनपद में चुनाव के लिए 41 निरीक्षक, 335 उपनिरीक्षक, 412 मुख्य आरक्षी, 1744 अरक्षी, 1374 होमगार्ड व 350 रिक्रूट आरक्षियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी और दो प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स भी मंगाई गई है। जनपद में अतिसंवेदनशील केंद्र 158 व संवेदनशील 248 हैं। वहीं 423 केंद्र सामान्य हैं। पुलिस अधीक्षक व संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed