{"_id":"60c7b2b08ebc3e58b25f18b7","slug":"oxygen-plant-private-hospital-lalitpur-news-jhs19711601","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की तैयारी: अब निजी अस्पतालों में भी लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की तैयारी: अब निजी अस्पतालों में भी लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के चलते प्रशासन ने निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। अब सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी नर्सिंग होम में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को निजी चिकित्सालयों से समन्वय के निर्देश दिए हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से बेड मिलना तक मुश्किल हो गया। कई लोगों समय पर उपचार व ऑक्सीजन की सुविधा ने मिलने से दम तोड़ गए हैं। दूसरी लहर में सबसे अधिक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी।
दूसरी लहर के बाद अब प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन के निर्देश पर तीसरी लहर की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गईं है। तीसरी लहर को लेकर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए मंडल के सभी जिलाधिकारियों से निजी क्षेत्र के अस्पतालों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जनपद स्तर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ बैठक कर ऐसे चिकित्सालयों को चिह्नित किए जाएं, जिनमें ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना संभव है। इसके साथ ही चिन्हीकरण के बाद नर्सिंग होम और चिकित्सालय के संचालकों को ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रेरित भी करें। उन्होंने कहा कि चिह्नित चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए समय से माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। जिला प्रशासन से प्लांट की स्थापना के लिए निजी चिकित्सालयों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।