फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road leading to the temple turns into a muddy mess; devotees face increased difficulties.

Lalitpur News: मंदिर जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

Sun, 30 Aug 2026 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Road leading to the temple turns into a muddy mess; devotees face increased difficulties.
जखौरा। कस्बा जखौरा के नवीन मोहल्ले से डाबर हनुमान मंदिर को जाने वाली सड़क इन दिनों बारिश के चलते कीचड़ के दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से मंदिर आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में डाबर हनुमान मंदिर में करीब एक माह से लगातार धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इन दिनों मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसके चलते दिन-रात श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना जारी है। ऐसे में मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई स्थानों पर कीचड़ इतना अधिक है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इस 2.600 मीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर केवल कच्ची मिट्टी डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क का कार्य पूरा नहीं कराया गया है। बारिश होने पर यही कच्ची मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाती है और आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मंदिर में लगातार धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। रात-दिन श्रद्धालु आते-जाते हैं लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, फिर भी सड़क का काम पूरा नहीं हुआ। रविंद्र सिंह राजपूत







सड़क पर कच्ची मिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ में बदल जाती है। श्रद्धालुओं और मोहल्ले के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा कराना चाहिए। सत्यम साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed