फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An inquiry has been ordered into the incident of a body being transported on a wheelchair.

Lalitpur News: व्हीलचेयर पर शव ले जाने के मामले में जांच बैठी

Sun, 30 Aug 2026 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
An inquiry has been ordered into the incident of a body being transported on a wheelchair.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज से महिला का शव व्हीलचेयर पर ले जाने के मामले में कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। वायरल वीडियो में मृतका के पति ने इमरजेंसी कर्मियों पर शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने और वहां से चले जाने के लिए कहने का आरोप लगाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम गदयाना निवासी रश्मि पीलिया से पीड़ित थी। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसका रिश्ते का भांजा और कथित पति राजू सेन तथा 12 वर्षीय पुत्र आशिक उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद रश्मि को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजू ने रश्मि के शव को व्हीलचेयर पर रखा और कंबल से ढककर गांव के लिए पैदल निकल गया। देर शाम ग्राम बिरारी के पास ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर शव को गदयाना गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें हड्डी रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. सौरभ साहू, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवनसूद और बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. डीबी सिंह को शामिल किया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लगाए आरोप
घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राजू ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद इमरजेंसी के कर्मचारी ने उससे कहा कि वह उसे ऊपर नहीं भेज रहे हैं और वह शव लेकर वहां से चला जाए। राजू के मुताबिक, बाहर आने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद वह व्हीलचेयर पर शव रखकर पैदल गांव के लिए निकल गया।
हेल्प डेस्क होगी स्थापित
मेडिकल कॉलेज प्रशासन परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित करेगा। यहां मरीजों और उनके तीमारदारों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

देर रात गांव पहुंचा शव
मेडिकल कॉलेज से व्हीलचेयर पर शव लेकर राजू करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम बिरारी तक पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के माध्यम से शव गांव पहुंचाया गया। देर रात होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

---------------------
मेडिकल कॉलेज से व्हीलचेयर पर शव ले जाने के मामले में जांच बैठाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed