फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Out of 13 bodies, 10 bodies were transferred to the accounts of Scheduled Castes.

Lalitpur News: 13 निकायों में से अनुसूचित जाति के खाते में चले गए थे 10 निकाय

Tue, 28 Mar 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Out of 13 bodies, 10 bodies were transferred to the accounts of Scheduled Castes.
झांसी। नगर निकाय चुनाव के लिए जनवरी महीने में प्रस्तावित आरक्षण में झांसी के 13 निकायों में 10 निकाय की सीट अनुसूचित जाति को आरक्षित कर दी गईं थी। इस आरक्षण पर काफी विवाद भी हुआ लेकिन, सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की लेकिन, अब आरक्षण के नए फार्मूले के चलते इन सीटों में बदलाव की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही कि इनमें से न्यूनतम तीन सीट ओबीसी वर्ग को आरक्षित हो सकती हैं।
विज्ञापन




नगर निगम के महापौर की सीट अब तक दो बार अनुसूचित जाति को आरक्षित हो गई। अबकी तीसरी बार भी यह सीट अनुसूचित जाति को आरक्षित कर दी गई। पिछड़ा वर्ग के लिए यह सीट कभी आरक्षित नहीं हुई। महापौर सीट अनुसूचित जाति को आरक्षित किए जाने से तमाम राजनीतिक दिग्गजों को गहरा झटका लगा। अंदरखाने में इसका विरोध भी हुआ लेकिन, सरकार ने फैसला नहीं पलटा। इसी तरह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की छह सीटों में मऊरानीपुर, गुरसराय, समथर एवं सात नगर पंचायत अध्यक्ष सीट में छह सीटें मोंठ, एरच, रानीपुर, कटेरा,
विज्ञापन


गरौठा, टोड़ी फतेहपुर भी अनुसूचित जाति को आरक्षित हो गई। एक साथ तेरह सीटों के आरक्षित होने से विवाद शुरू हो गया था लेकिन, अब इसमें बदलाव की उम्मीद है। निगम अफसरों का कहना है कि नए फार्मूले के चलते इन सीटों में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed