फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Organizers should take care of code of conduct in Urs

उर्स में आचार संहिता का ध्यान रखें आयोजक: डीएम

Sat, 23 Mar 2024 04:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Organizers should take care of code of conduct in Urs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर लगने वाले सालाना उर्स पर डीएम ने पर्याप्त सुरक्षाबल लगाने के निर्देश दिए। उर्स की तैयारियों को लेकर उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर में वैकल्पिक बिजली, जनरेटर, इमरजेंसी लाइट, पानी के टैंकर, पोर्टेबल टॉयलेट आदि पूर्व से ही सुनिश्चित कर लिए जाएं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, अस्थायी वाहन पार्किंग स्टैंड भी बनाए जाएं। उर्स परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल, महिला कांस्टेबल व वालेंटियर्स मौजूद रहें। मेडिकल डेस्क, हेल्प डेस्क व खोया-पाया डेस्क स्थापित कराई जाए। साथ ही दुकानों में इस्तेमाल होने वाले सिलिंडर की भी चेक कराएं। उन्होंने आयोजकों से कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, इसलिए उर्स के दौरान होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम की सूचना जिला प्रशासन को पूर्व में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि उर्स में भीड़ को देखते हुए विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों को नियंत्रित किए जाने हेतु समुचित प्रबंध किए जाएंगे। महिला पुलिस बल की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी राघवेंद्र शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed