फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Or God May peace be with you, it rained Rahmat..Amen

या खुदा! कायम रहे अमन और चैन, बरसे रहमत..आमीन

Mon, 11 Jul 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Or God May peace be with you, it rained Rahmat..Amen
ोंगरा कला ईदगाह में नमाज के बाद मौजूद लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में हर्ष और उल्लास के साथ बकरीद पर्व मनाया गया। इसके चलते सदनशाह, ईदगाह एवं जामा मस्जिद के अलावा अन्य सभी मस्जिदों में आठ बजे से नमाज पढ़ी गई। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय में बकरीद को लेकर काफी दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। रविवार को शहर में बकरीद पर सबसे पहले सदनशाह की मजार पर सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। जिसके बाद 7.45 बजे ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। जहां उन्होंने सिर झुकाकर नमाज अदा करते हुए देश के अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज होने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। आठ बजे से मोहल्ला घुसयाना स्थित जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सभी मस्जिदों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए लिहाज से निगरानी करते रहे और इसकी जानकारी आलाधिकारियों को लगातार देते रहे। इस दौरान एक दूसरे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बच्चे भी मिले गले, कहा ईद मुबारक
बकरीद पर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं कई बच्चे तो पड़ोसियों के घर भी ईद की बधाई देने पहुंचे और अपने साथी बच्चों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed