फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Opposition proposals

असंतुष्ट सभासदों के मुखर विरोध के आगे टिक नहीं पाए प्रस्ताव

Sun, 08 Aug 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Opposition proposals
नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग में मौजूद सभासद। - फोटो : LALITPUR
नाराज सभासदों के विरोध के आगे टिक नहीं पाए प्रस्ताव
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 17 सभासदों के विरोध के कारण एजेंडे में शामिल अधिकतर प्रस्ताव पारित नहीं हो पाए। जहां निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्तावों को अगली बैठक तक टाल दिया गया। वहीं, सुम्मेरा तालाब पर फव्वारा लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव बहुमत के अभाव में गिर गया। इस दौरान कुल छह प्रस्ताव ही पारित हो सके।
नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सबसे पहले एजेंडा को पढ़ा गया। इस दौरान 17 सभासदों के बहुमत से निर्माण संबंधी प्रस्तावों को अगली बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, आठ सभासदों द्वारा प्रस्तावों को स्वीकृत किए जाने का समर्थन किया गया। वहीं, सभासदों के बहुमत से कमेटियां गठित की गईं, इस दौरान आठ सभासदों द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया गया। इन सभासदों का कहना था कि इन समितियों में उन्हें भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन

ऐसे में अध्यक्ष द्वारा इस प्रस्ताव को निदेशालय को संदर्भित करने के लिए कहा गया। सुम्मेरा तालाब पर फव्वारा लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव को 17 सभासदों ने पास नहीं होने दिया। इन प्रस्तावों के इतर समस्त प्रस्तावों को अगली बोर्ड बैठक में रखे जाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहालचंद, पार्षद रामवती रजक, मुकेश रजक, रामबाबू यादव, कृष्ण कुमार पंथ, पूजा ग्वाला, रोहित राठौर, रजनी रजक, उदय प्रताप यादव, भारत भूषण चौरसिया, अफजुल रहमान, नाजिया रजा-मुस्तफा खां, मंजू-लवली शर्मा, कुंजलता कुशवाहा, जमुनाबाई प्रजापति, महेंद्र कुमार सिंघई, हरिओम कुशवाहा, मोदी पंकज जैन, आलोक कुमार जैन, जगभान कुशवाहा, शिवानी पाठक, गीता यादव, बाकर अली भोलू, जहीर अली रानू, अनुराग चौबे, अनुराग जैन शैलू, नामित पार्षद घनश्याम साहू, देवेंद्र श्रीवास्तव, भरत पुरोहित, गोकुल प्रसाद लोधी, रजनी अहिरवार, कार्यालय अधीक्षक अभिषेक कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रस्ताव हुए पारित
बोर्ड बैठक में सीमित संख्या में पत्रकारों को आमंत्रित करने, समितियों का गठन, पूरक प्रस्ताव शामिल नहीं करने आदि प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं।
सड़क, नाली सहित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव अगली बैठक तक टाले गए हैं। वहीं सुम्मेरा तालाब में फव्वारा लगाने के प्रस्ताव को निरस्त किया गया है। जो प्रस्ताव पारित हुए हैं, उनमें व्यक्तिगत हितों का ध्यान रखा गया है। इस तरह कुल छह प्रस्ताव पारित हुए हैं।
रजनी साहूू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
पालिकाध्यक्ष पर लगाए आरोप
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के सभासद भारत भूषण चौरसिया भीम ने पत्रकार वार्ता में पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि बोर्ड ने पालिकाध्यक्ष के अधिकारों को सीमित कर दिया है। अध्यक्ष को इस उद्देश्य से पहले अधिकार दिए गए थे कि जनहित के कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए लेकिन उन्होंने इन अधिकारों को दुरूपयोग किया।
भारत भूषण चौरसिया ने दावा किया कि अब पूरक प्रस्ताव बोर्ड की सहमति से ही शामिल किए जा सकेंगे। पहले पूरक प्रस्ताव मनमाने तरीके से शामिल कर लिए जाते थे। एलआईसी की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत की लागत 52 लाख दर्शाई गई। इसके बाद इसे संशोधित कर 42 लाख कर दी गई। इस कारण इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। जल विहार कार्यक्रम के दौरान पंडाल लगाने के प्रस्ताव को सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई है। आठ समितियों का गठन किया गया है। अब समितियों के माध्यम से प्रस्ताव बोर्ड बैठक में आएंगे। ठेकेदार के लाइसेंस शुल्क की भारी भरकम बढ़ोतरी के प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखने, स्वकर प्रणाली की नई दरें लागू करने के प्रस्ताव को भी आगामी बैठक के लिए टाला गया है।
बोले, सभासद
विभिन्न गलियों में जलभराव की समस्या है, जहां डस्ट डालने के लिए पालिका के पास इसकी उपलब्धता नहीं है। पहले ऐसी गलियों में प्राथमिकता से सड़क, नाली के काम होने चाहिए।
मोदी पंकज जैन, सिविल लाइन द्वितीय
तीन साल से विकास की आस वार्ड वासी लगाए हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। वर्तमान में वार्ड के लोगों को नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।-रामवती रजक, सभासद, सिद्धनपुरा

सभासदों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जलभराव से लोग जूझ रहे हैं, उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वार्ड में रोड की नपाई हो जाती है और सभासद को पता नहीं चलता है।
गीता यादव, सभासद, तालाबपुरा द्वितीय
वार्ड में अनेक समस्याएं व्याप्त हैं। कई बार इससे अवगत कराया जा चुका है लेकिन उनका निराकरण नहीं हो रहा है। इससे वार्ड के लोगों में असंतोष पनप रहा है।
-मंजू लवली शर्मा, सभासद, आजादपुरा तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed