Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Operations could not commence even four months after the Roadways bus permit was granted.

Lalitpur News: रोडवेज बस का परमिट मिलने के चार माह बाद नहीं हो सका संचालन

Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Operations could not commence even four months after the Roadways bus permit was granted.
पुलवारा/ललितपुर। जनपद में झांसी-बार रोडवेज बस सेवा परमिट मिलने के चार माह बाद भी ठप पड़ी है। इससे लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह बस सेवा वर्ष 2015 में ग्रामीण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शुरू की गई थी। कोविड काल में वर्ष 2020 में लॉकडाउन के चलते इसका संचालन बंद कर दिया गया था। तब से विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण बस सेवा दोबारा शुरू नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मांग पर परमिट खत्म होने का हवाला दिया गया था। बीते जुलाई माह में राज्य परिवहन समिति की बैठक में प्राधिकरण ने परमिट जारी किया था। इससे बस संचालन की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन


लोगों को हो रही परेशानी
चार माह बाद भी बस का संचालन शुरू न होने से ब्लॉक मुख्यालय और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग परेशान हैं। लोग समय पर झांसी महानगर में उपचार के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में भी संकट का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग भी इससे अधिक प्रभावित है। स्थानीय लोगों ने त्योहारी सीजन पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---
फोटो- 18
कैप्सन- रामसहाय राजपूत
झांसी-बार रोडवेज बस सेवा के बंद होने से आने जाने का संकट बना हुआ है। बस का संचालन शुरू किया जाए।
- रामसहाय राजपूत
---
फोटो- 19
कैप्सन- रामकृष्ण गुप्ता
झांसी-बार रोडवेज बस को जल्द ही शुरू किया जाए। इससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार कराना सुलभ हो जाएगा।
- रामकृष्ण गुप्ता
---
-झांसी से बार रोडवेज बस सेवा को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं।
- उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed