फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Operation of roadways buses stopped in rural areas, ragged vehicles became the support of passengers

ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन हुआ ठप्प, जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन तक मौन

Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Operation of roadways buses stopped in rural areas, ragged vehicles became the support of passengers
ललितपुर। जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन निगम की बसों का संचालन ठप हो गया है। अब यहां मात्र तीन बसों का संचालन हो रहा है, जो झांसी से ललितपुर के बीच चलाई जा रहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से यातायात व्यवस्था लचर हो गई है। लोगों को मजबूरन ही डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन तक मौन है।
विज्ञापन

जिले में यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग छह वर्ष पूर्व तत्कालीन अखिलेश सरकार ने बीस लोहिया बसों का संचालन कराया था, जो ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों से मुख्यालय और झांसी तक के लिए चलाई जा रहीं थीं। इन बसों में किराए में भी 25 प्रतिशत की कमी रही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने से यातायात सुगम हो गया था। लोग सुविधा से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन जिम्मेदारों ने लोगों की सुविधाओं की अनदेखी कर बसों का संचालन धीरे-धीरे कम कर दिया। अब स्थिति यह है कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को यातायात के लिए दिक्कत हो रही है। मुख्यालय पर न्यायालय हो या बाजार समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई सामान्य बीमारियों से जूझ रहे लोग एक दिन में मुख्यालय पर आकर उपचार तक नहीं ले पा रहे हैं। समय से बस न मिलने पर देरी से पहुंच रहे हैं। कई तो दोपहर बाद मुख्यालय पहुंच पा रहे हैं। बसों का संचालन बंद होने से अब कई मार्गों पर बसें नजर नहीं आ रहीं हैं। अधिकांश मार्गों पर यात्री जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ मार्गों पर एक ही बस संचालित होने से लोगों को खड़े में होकर यात्रा करनी पड़ती है। अब कड़ाके की सर्दी में वाहनों के ऊपर बैठकर यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी ही नहीं, जनपद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि तक अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन बसों का हो रहा संचालन
परिवहन निगम की 20 बसों के सापेक्ष मात्र तीन बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें मात्र झांसी से ललितपुर हाईवे मार्ग पर ही चल रहीं हैं, बसों की संख्या कम होने से ठूस ठूस कर यात्रा कराई जा रही है। ऐसे में कोविड के नियमों तक का पालन नहीं हो पा रहा है। इनका संचालन ग्रामीण क्षेत्र में न होने से यातायात की समस्या भीषण हो गई है।
ये बसें हो चुकीं बंद
दो गुढ़ा-झांसी, दो देवगढ़, दो बालाबेहट, दो मदनपुर नॉनस्टाप, कैलगुवां-झांसी, ललितपुर-जखौरा होते हुए झांसी, दो प्रयागराज, दो नवागढ़, दो झांसी से बार, दो पाली-झांसी आदि बसों का संचालन बंद हो गया है।
---
जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बसों का संचालन ठप होने की जानकारी हुई है। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क कर बसों संचालन शुरू कराया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक

ललितपुर में सभी रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी चल रही है। बसों की सामान व बजट के अभाव में मरम्मत नहीं हो पा रही है। बजट मिलने पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रियम श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक, झांसी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed