{"_id":"680a8f984dbb7c560301c198","slug":"opening-time-of-schools-from-class-one-to-eight-changed-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133944-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के खुलने का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के खुलने का समय बदला
विज्ञापन
- सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के कक्षा एक से आठवीं तक के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, अंग्रेजी माध्यम, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। विद्यालय में सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक प्रार्थना सभा, योगाभ्यास होगा। मध्यावकाश सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। विद्यालय में सुबह विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए छात्र छात्राएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उपस्थित रहेंगें। जबकि विद्यालय में तैनात शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक सहित अन्य कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षिणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय के समय में परिवर्तन किया गया है। आदेश पालन में किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।