{"_id":"5eab327f8ebc3e90835dd299","slug":"open-lockdown-3-may-lalitpur-news-jhs1657178148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई से खोला जाए संपूर्ण बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई से खोला जाए संपूर्ण बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में तीन मई से खोली जाने वाली दुकानों के बारे में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्यवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह गड़बड़ा गई है।
जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ग्रीन जोन में तीन तारीख के बाद दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया कि चार तारीख से संपूर्ण बाजार खुलना चाहिए क्योंकि मध्यमवर्गीय व्यापारियों की लगभग डेढ़ माह से दुकानें बंद होने से आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी हैं। अब उन्हें अपने घर को चलाने में भी दिक्कत महसूस होने लगी है। मध्यमवर्गीय व्यापारी अपनी पूंजी इन 40 दिनों में घर बैठकर समाप्त कर ली है और उस व्यापारी के पास पूंजी भी नहीं बची है। व्यापारियों को बच्चों की फीस, दुकान का किराया, घर के राशन व्यवस्था के लिए भी दिक्कत आने लगी है, इसलिए जिला प्रशासन से दो तारीख को एक ज्ञापन देकर तीन मई के बाद संपूर्ण बाजार खोलने की मांग की जाएगी।
उधर, किसानों की पूरी फसल कट चुकी है और वह अपना अनाज बेचने के लिए परेशान हैं। गल्ला मंडी बंद होने के कारण किसान के सारे कार्य रुके हुए हैं। इसी प्रकार सरकारी क्रय केंद्र भी किसानों का गेहूं नहीं खरीद पा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से गल्ला मंडी खुलवाने, सरकारी गेहूं क्रय केंद्र चलाने की भी मांग की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया, उपाध्यक्ष राजू सिंधी, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, नगर महामंत्री समित समैया, अरविंद सिंघई, मंत्री राहुल गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष विशाल सराफ, युवा नगर अध्यक्ष संजय जैन रिंकू आदि उपस्थित रहे।