फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   OPD will be start in hospital

जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुरू की जाए ओपीडी

Fri, 05 Jun 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
OPD will be start in hospital
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में महिला व पुरुष की सामान्य ओपीडी चालू करने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि करीब ढाई माह से ओपीडी बंद होने से गरीब, असहाय एवं पिछड़े वर्ग के लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा ने उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 कोरोना महामारी में जिले के गरीब असहाय एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की तकलीफें बढ़ गई हैं। ओपीडी बंद होने से सामान्य एवं असाध्य रोगियों का उपचार नहीं हो पा रहा है। जिला चिकित्सालय में आ रहे मरीजों को मायूसी हाथ लग रही है। अन्य स्थानों पर भी उन्हें भटकना पड़ रहा है। तमाम मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए सक्षम नहीं है। कभी-कभी तो समय पर उपचार नहीं होने के कारण मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसे ध्यान में रखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया जाए, जिससे कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में पैथोलॉजी, शल्य चिकित्सा एवं जनरल ओपीडी चालू हो सके। इसके उपरांत जिला उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उनके कार्यालय में जाकर मिला और उन्हें मांगों के संबंध में अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज चेयरमैन कमलेश सराफ, उपाध्यक्ष अजित खजुरिया, राजू सिंधी, प्रांतीय सदस्य अजय सोनी, अभिषेक अनौरा, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, नगर महामंत्री समित समैया, मंत्री जितेंद्र सोनी, राहुल गुप्ता, पीके बरया, समद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed