{"_id":"5fd66c5d8ebc3e3c4e0f9610","slug":"only-woman-corona-patient-found-over-1289-samples-lalitpur-news-jhs1834043176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद मिले एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद मिले एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। एक माह बाद रविवार के दिन सबसे कम व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार विभिन्न सेंटरों से 1289 सैंपल लिए गए थे, इनमें एक महिला ही कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसको लोगों ने राहत महसूस की है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1289 सैंपल लिए। इनमें 457 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए है। तीन सैंपल ट्रूनॉट से व 829 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें बीते की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं ट्रूनॉट व एंटीजन किट से आई रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। तहसील महरौनी के कस्बा निवासी 55 वर्षीय महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
------
68 संक्रमितों का उपचार चल रहा
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का बढ़ता आंकड़ा 3191 पहुंच गया है, इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3077 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 68 का उपचार चल रहा है। हालांकि अभी बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1389 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
-------
रविवार को विभिन्न सेंटरों से लिए गए सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जिसे उपचार के लिए कोविड एल-2 में भर्ती कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी