फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One who becomes great remains away from God: Munishree Akshay Sagar

जो बड़ा बनता है वह प्रभु से दूर रहता है : मुनिश्री अक्षयसागर

Sun, 08 Sep 2024 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
One who becomes great remains away from God: Munishree Akshay Sagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। वर्णी नगर मड़ावरा में मुनिश्री अक्षयसागर महाराज एवं ऐलक उपशमसागर महाराज (ससंघ) के सानिध्य में चल रहे वर्षायोग में शनिवार को दशलक्षण महापर्व के पूर्व सोलहकरण के चौथे दिन भक्तों ने उत्साह के साथ पूजन वंदना की।
सुबह की मांगलिक बेला में शनिवार को अभीक्ष्ण ज्ञान भावना पर समवशरण के सौधर्म इंद्र बनकर पूजा भामशाह डॉ विरधीचंद्र जैन, लक्ष्मी जैन, डॉ विकास जैन ने की। चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन के चारों दिशाओं के इंद्र बनकर समवशरण की मुख्य पंक्ति में पूजन गजेंद्र कुमार, साधना सोंरया परिवार, संतोष, पिंकी बजाज, कमलेश, कामनी जैन आदि ने की।
विज्ञापन

सोलहकरण विधान पूजन के चतुर्थ दिवस अभीक्ष्ण ज्ञानपयोग भावना की महिमा को बताते हुए मुनिश्री अक्षयसागर महाराज ने कहा कि लघुता से प्रभुता मिले, प्रभुता से प्रभु होए। इसका अर्थ भी उन्होंने समझाया और कहा कि लघु बनने से प्रभु बनते हैं जो बड़ा बनता है वह प्रभु से दूर रहता है। अतिचार, अनाचार, कलुषता के कारण व्यक्ति पाप की ओर जाता है। भावों की शुद्धि के लिए सोलह कारण भावना भाते हैं। आत्मा में सुख के गुण हैं उसका भान-ज्ञान कराता है। इसके बाद वर्षा योग समिति सहित महामंत्री राजू सोंरया ने समाज के लोगाें से पर्व के 10 दिनों में सुबह 10 बजे तक प्रतिष्ठान बंद कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed