{"_id":"e2fa518a033d09291bba0f8c01d4f197","slug":"one-way-traffic-in-the-city-will-apply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नगर में लागू होगा वन वे ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में लागू होगा वन वे ट्रैफिक
ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यातायात माह नवंबर का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें, जिससे दूसरों की भी जिंदगी को बचाया जा सके। उन्होंने नगर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने के लिए नगर के प्रत्येक नागरिक से सुझाव मांगे हैं।
सोमवार को घंटाघर स्थित पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर आयोजित यातायात माह नवंबर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन अनमोल है। वाहन चालक वाहन चलाते समय यातायात नियमों का जरूर पालन करें। यातायात नियम वाहन चालकों को तो सुरक्षित रखते ही हैं, दूसरे चालकों को भी असुविधा नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि नियम के हिसाब से सड़कों पर सफर करें। नगर में जल्द ही वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत आजाद चौक से लेकर स्टेशन तक एक ही ओर से वाहन आएंगे और दूसरी ओर से वाहन जाने का काम कराया जाएगा। इस संबंध में नगर के नागरिकों से राय ली जाएगी। घंटाघर पर एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें लोग अपने सुझाव दर्ज सकेंगे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आधा दर्जन यातायात कांसटेबल और बढ़ाये जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति को पूरी तरह खत्म करने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी के लिए महानगरों से वीडियो रिकार्डिंग मंगवाकर दिखाई जाएगी। यातायात माह में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों के साथ वह स्वयं रात्रिकालीन भोजन करेंगे। उन्होंने जनपद के प्रत्येक नागरिक से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चे को गाड़ी देने के पूर्व उन्हें यातायात नियमों की भली-भांति जानकारी दें, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। क्षेत्राधिकारी यातायात ओमकार यादव ने कहा कि जीवन बड़ा है।
इसकी सुरक्षा की जिम्मेदरी हमारी ही है। हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं। प्रभारी यातायात नीरज दीक्षित ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। विद्यालयों में विचार गोष्ठियों के आयोजन होंगे।
इस अवसर पर एआरटीओ सोमलता यादव, प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव, कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी, यातायात प्रभारी नीरज कुमार दीक्षित, महिला एसओ प्रीति दीक्षित, यातायात निरीक्षक केके शर्मा, रामदास निराला, सपा नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, मनीष अग्रवाल, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल, हेमंत जैन, अशोक रावत, दीपक जैन, शत्रुघ्न यादव, देवेंद्र राय, इरशाद मंसूरी, गिरधारी यादव, आधार सिंह यादव के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन रेडियो शाखा के अनिल रावत ने किया।